ट्रेन से कटकर युवक की मौत,दो भागों में बंटा शरीर

ट्रेन से कटकर युवक की मौत,दो भागों में बंटा शरीर

गाजीपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के अतरौली में बुधवार को युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

rajeshswari

हेतिमपुर गांव निवासी किशन पासी (24) की मारुति सुजुकी एजेंसी के सामने पैसेंजर ट्रेन से कटकर मौत हो गई। परिजनों के अनुसार वह सुबह शौच के लिए घर से निकला था लेकिन फिर नहीं लौटा। ग्रामीणों ने उसका शव रेलवे ट्रैक पर पाया तो पुलिस और परिजनों को सूचना दी। देखते ही देखते लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। महाराजगंज चौकी प्रभारी कृपाशंकर उपाध्याय ने शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार मृतक किशन की शादी अभी नहीं हुई थी और वह दो भाइयों एवं एक बहन में सबसे बड़ा था। किशन घर पर ही रहकर मजदूरी का काम करता था।

इसे भी पढ़े   गोरखनाथ मंदिर में योगी ने सुनी 600 फरियादें
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *