यूपी बोर्ड के छूटे हुए छात्रों की 20 मई तक होगी प्रायोगिक परीक्षा

यूपी बोर्ड के छूटे हुए छात्रों की 20 मई तक होगी प्रायोगिक परीक्षा

मऊ। उप्र माध्यमिक शिक्षा परिषद ने इंटरमीडिएट प्रायोगिक परीक्षा 2022 से वंचित रह गए परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा की नई तारीख घोषित कर दिया है। जिले के 60 माध्यमिक विद्यालयों के छह हजार छात्र-छात्राओं की प्रायोगिक परीक्षा 20 मई तक कराई जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेन्द्र कुमार ने बताया कि प्रयोगात्मक परीक्षा संबंधी समस्त सूचना तथा प्रयोगात्मक परीक्षकों के नियुक्ति पत्र आदि संबंधित विद्यालयों के पोर्टल पर अपलोड कर दिए गए हैैं। इस आशय का पत्र जिले के माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को पत्र जारी किया है। बताते चलें कि जिले में इंटर विज्ञान वर्ग के 200 माध्यमिक विद्यालयों में 20 हजार छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। यूपी बोर्ड लिखित परीक्षा के बाद बोर्ड ने प्रायोगिक परीक्षा 20 अप्रैल से मई माह के पहले सप्ताह तक कराया था। बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन सहित अन्य कार्यों में व्यस्त रहने के चलते परीक्षकों के न आने से बहुत से परीक्षार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षा नहीं हो पाई। अब बोर्ड की तरफ से परीक्षा की नई तारीख घोषित की गई है। जिले के 60 माध्यमिक विद्यालयों के छह हजार छात्र-छात्राओं की प्रायोगिक परीक्षा 20 मई तक कराई जाएगी। परीक्षार्थियों के लिए नजदीक के सुविधायुक्त विद्यालय को केंद्र बनाया जाएगा। प्रयोगात्मक परीक्षा संबंधी समस्त सूचना तथा प्रयोगात्मक परीक्षकों के नियुक्ति पत्र आदि संबंधित विद्यालयों के पोर्टल पर अपलोड कर दिए गए हैैं।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   अमरमणि-मधुमणि की रिहाई पर बड़ी खबर,अमरमणि-मधुमणि की रिहाई पर रोक से SC का इनकार
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *