पालघर : बारातियों से भरे टैम्पो की कंटेनर से टक्कर

पालघर : बारातियों से भरे टैम्पो की कंटेनर से टक्कर

12 लोगों की मौत, कई घायल

महाराष्ट्र के पालघर जिले में रविवार को हुए भीषण सड़क हादसे में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। मुंबई-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर बारातियों से भरे टाटा टैम्पो और कंटेनर के बीच आमने-सामने की टक्कर में 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल बताई जा रही हैं।

rajeshswari

हादसा पालघर के धानीवरी इलाके में हुआ। जानकारी के अनुसार टैम्पो में बड़ी संख्या में बाराती सवार थे। इसी दौरान सामने से आ रहे कंटेनर से वाहन की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर चीख-पुकार मच गई और कई लोग वाहन में फंस गए।

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं। स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को तत्काल कासा उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां कई की हालत गंभीर बनी हुई है।

हादसे के बाद मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन की सहायता से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात बहाल कराया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

इसे भी पढ़े   शिंदे फ्लोर टेस्ट में भी पास:सरकार को 164 विधायकों का समर्थन,विरोध में 99 वोट
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *