महराजगंज : निर्माणाधीन तालाब में डूबने से तीन बच्चों की मौत

महराजगंज : निर्माणाधीन तालाब में डूबने से तीन बच्चों की मौत

एक को बचाया गया

महराजगंज (जनवार्ता)। जिले के कोठीभार थाना क्षेत्र के पोखरा टोला गांव में सोमवार को एक दर्दनाक हादसे में निर्माणाधीन तालाब में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई, जबकि एक बच्चे को ग्रामीणों की मदद से सकुशल बचा लिया गया। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई और मृतक बच्चों के परिजनों में कोहराम मच गया।

rajeshswari

जानकारी के अनुसार, चार बच्चे किसी तरह निर्माणाधीन तालाब में चले गए और गहरे पानी में डूबने लगे। सूचना मिलते ही कोठीभार थाना प्रभारी अखिलेश वर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों की मदद से सभी बच्चों को तालाब से बाहर निकाला गया और तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

अस्पताल में चिकित्सकों ने तीन बच्चों को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक बच्चे की जान बचा ली गई। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंच गए और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़े   आफताब ने शादी करने से किया था इनकार,श्रद्धा के पिता ने किया खुलासा
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *