गौरीकुंड हादसे में तीन शव बरामद,19 लोग लापता,सीएम धामी ने कंट्रोल रूम से संभाला मोर्चा

गौरीकुंड हादसे में तीन शव बरामद,19 लोग लापता,सीएम धामी ने कंट्रोल रूम से संभाला मोर्चा

उत्तराखंड। उत्तराखंड के गौरीकुंड हादसे में तीन शव बरामद हो गए हैं। बाकियों की अभी तलाश जारी है। इस घटना में 19 लोग लापता बताए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार सुबह औचक निरीक्षण करने के लिए आपदा प्रबंधन के कंट्रोल रूम में पहुंचे जहां उन्होंने आपदा कंट्रोल रूम में तमाम मौजूद अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने गौरीकुंड में दुखद हादसे को लेकर दुख जताते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि,जो भी संभव सहायता हो वह सहायता की जाए। उन्होंने आगे कहा कि कई लोग इस घटना में लापता हैं जिनका रेस्क्यू चलाया जाए। साथ ही ड्रोन के द्वारा भी उचित मॉनिटरिंग की जाए।

rajeshswari

पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि गौरीकुंड में हुए हादसे के बाद लगातार राहत बचाव कार्य जारी है। लापता लोगों को ढूंढने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। हादसे में मृतक और लापता लोगों के परिजनों से भी संपर्क किया जा रहा है। एसडीआरएफ जिला प्रशासन सभी टीमें मौके पर मौजूद हैं किसी भी स्थिति से निपटने के लिए शासन प्रशासन पूरी तरह तैयार है।

8 लोग नेपाल मूल के बताए जा रहे हैं-धामी
इसके अलावा प्रदेश में जितनी भी सड़कें बंद हैं,उन सड़कों को खोलने के निर्देश भी मुख्यमंत्री ने आपदा सचिव को दिए। इसके साथ ही उन्होंने तमाम जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि नदी के किनारे जहां पर भी ऐसी स्थिति पूरे प्रदेश में बन रही है,वहां के लोगों को पहले ही एहतियात बरतते हुए स्थानांतरित करने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी तक जो जानकारी उन्हें मिली हैं,उसके तहत 8 लोग नेपाल मूल के बताए जा रहे हैं। उसके साथ ही प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद हैं और जानकारी जुटाई जा रही है कि जो भी लोग लापता हैं,वो कहां के रहने वाले थे। और असल में कितना नुकसान हुआ है।

इसे भी पढ़े   गंगा का जलस्तर खतरे के करीब, बढ़ोतरी जारी
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *