त्रिपुरा वोटिंग में सबसे आगे,मतदान प्रतिशत का पहुंचा 50% के पार

त्रिपुरा वोटिंग में सबसे आगे,मतदान प्रतिशत का पहुंचा 50% के पार

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए आज मतदान हो रहा है। 13 राज्यों की 88 सीटों पर आज वोट डाले जा रहे हैं। उत्तर से दक्षिण तक सीटों का समीकरण बेहद दिलचस्प है। दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश के सबसे बड़े लोकतांत्रिक पर्व में आज कुल 1206 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, जिसमें 6 केंद्रीय मंत्री, 2 पूर्व मुख्यमंत्री और 3 फिल्मी सितारों की किस्मत भी दांव पर है। इन सबकी किस्मत का फैसला करीब 16 करोड़ मतदाताओं के हाथ में है। पहले चरण में कम वोटिंग के बाद दूसरे फेज में मतदान का प्रतिशत बढ़े इसके लिए चुनाव आयोग ने काफी प्रचार प्रसार किया है।

rajeshswari

आज किन राज्यों में मतदान?
आज केरल की सभी 20 सीटों पर वोटिंग हो रही है जबकि कर्नाटक की 14 और राजस्थान की 13 सीटों पर भी मतदान हो रहा है। उत्तर प्रदेश की 8, महाराष्ट्र की 8 और मध्य प्रदेश की 6 सीटों पर भी वोट डाले जा रहे हैं। बिहार और असम की 5-5 सीटों पर भी लोकतंत्र का उत्सव है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल की 3-3 लोकसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है जबकि जम्मू-कश्मीर, मणिपुर और त्रिपुरा में 1-1 सीट पर मतदान हो रहा है।

इसे भी पढ़े   अयोध्या : भाजपा संगठन में माफिया आरोपों के बीच शिवेंद्र सिंह बने महानगर महामंत्री
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *