रिश्वत लेते लेखपाल का वीडियो वायरल

रिश्वत लेते लेखपाल का वीडियो वायरल

आजमगढ़  (जनवार्ता)। मार्टीनगंज तहसील में तैनात एक लेखपाल का कथित रूप से रिश्वत लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है। पीड़ित ने जिलाधिकारी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। लेखपाल वैभव सिंह पर जमीन का पट्टा दिलाने के नाम पर कैंसर पीड़ित से करीब 50 हजार रुपये वसूलने का आरोप है।

rajeshswari


दुबरा गांव निवासी सदरुद्दीन ने आरोप लगाया कि लेखपाल ने कई किस्तों में रुपये लिए, लेकिन अब तक पट्टा नहीं कराया। हाल ही में रिश्वत लेने का कथित वीडियो वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया।


पीड़ित ने बुधवार को जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। उनका कहना है कि बीमारी की हालत में भी उनसे पैसे लिए गए, लेकिन काम नहीं हुआ।


गौरतलब है कि इससे पहले भी मार्टीनगंज तहसील में एक कानूनगो को एंटी करप्शन टीम रिश्वत लेते गिरफ्तार कर चुकी है। मामले में एसडीएम दिव्या सिकरवार ने कहा कि शिकायत मिलने पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़े   ट्रेन पर पत्थर मारने वाला गिरफ्तार, जीआरपी ने किया कार्रवाई
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *