राजस्थान : दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक से टकराई स्लीपर बस, आग लगने से 7 की मौत

राजस्थान : दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक से टकराई स्लीपर बस, आग लगने से 7 की मौत

15 घायल

दौसा  (जनवार्ता)। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 15 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा दौसा जिले में उस समय हुआ, जब ऋषिकेश से इंदौर जा रही एक स्लीपर बस आगे चल रहे ट्रक से टकराने के बाद खाई में जा गिरी और उसमें भीषण आग लग गई।

rajeshswari

जानकारी के अनुसार, बस में कुल 39 यात्री सवार थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का पिछला हिस्सा आग की चपेट में आ गया। आग तेजी से फैलने के कारण पांच यात्रियों की मौके पर ही जलकर मौत हो गई, जबकि दो अन्य ने सिर में गंभीर चोट लगने से दम तोड़ दिया। कई यात्री बस की खिड़कियों और दरवाजों से कूदकर अपनी जान बचाने में सफल रहे।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और चिकित्सा विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं। राहत एवं बचाव कार्य के दौरान घायलों को शीघ्र अस्पताल पहुंचाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया, जिसके माध्यम से एंबुलेंस सीधे दौसा जिला अस्पताल पहुंची।

बताया जा रहा है कि बस में सवार अधिकांश यात्री मध्य प्रदेश के निवासी थे। कई यात्री आग में झुलस गए, जबकि अन्य को स्थानीय लोगों और राहतकर्मियों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला गया।

पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। वहीं प्रशासन मृतकों की पहचान कर उनके परिजनों को सूचना देने की प्रक्रिया में जुटा हुआ है।

इसे भी पढ़े   एप्पल ने लॉन्च किया नया iPhone 2025: A19 Pro चिप, 48MP कैमरा और दमदार बैटरी के साथ
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *