आजमगढ़ : सरायमीर थाने का उपनिरीक्षक 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

आजमगढ़ : सरायमीर थाने का उपनिरीक्षक 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

आजमगढ़ (जनवार्ता)।जनपद में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन टीम ने सरायमीर थाने में तैनात उपनिरीक्षक अभिषेक सिंह को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई से पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

rajeshswari

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम गंगापुर, थाना बिलरियागंज निवासी अवनीश कुमार राय ने एंटी करप्शन टीम को शिकायत की थी कि सरायमीर थाने के उपनिरीक्षक अभिषेक सिंह एक मुकदमे से उनका नाम निकालने के बदले 20 हजार रुपये की रिश्वत माँग रहे थे।

शिकायत की प्रारंभिक जाँच के बाद एंटी करप्शन टीम ने शुक्रवार को ट्रैप कार्रवाई की योजना बनाई। टीम ने थाना सरायमीर के दक्षिणी गेट के सामने सड़क किनारे जाल बिछाया। जैसे ही उपनिरीक्षक अभिषेक सिंह ने शिकायतकर्ता अवनीश कुमार राय से रिश्वत की रकम ली, टीम ने स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान आरोपी के पास से पूरी 20 हजार रुपये की रिश्वत राशि बरामद की गई। एंटी करप्शन टीम ने आरोपी उपनिरीक्षक को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

इस सफल ट्रैप कार्रवाई में निरीक्षक संतोष कुमार दीक्षित (ट्रैप टीम प्रभारी), निरीक्षक आनंद कुमार वर्मा, निरीक्षक कमलेश कुमार पासवान, उपनिरीक्षक मुर्ताजिर हुसैन खान तथा एंटी करप्शन टीम के अन्य सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इसे भी पढ़े   मजदूर की लगी लॉटरी खाते में आए 2.21 अरब रुपये
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *