चकिया : डीएम का कस्तूरबा स्कूल में औचक निरीक्षण

चकिया : डीएम का कस्तूरबा स्कूल में औचक निरीक्षण

घटिया निर्माण गुणवत्ता पर नाराज

rajeshswari

चंदौली (जनवार्ता)। मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने गुरुवार की शाम चकिया तहसील क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मुरारपुर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय और हेतिमपुर ग्राम पंचायत के लोकनायक जयप्रकाश नारायण राजकीय सर्वोदय आश्रम पद्धति विद्यालय का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान कस्तूरबा गांधी विद्यालय के निर्माणाधीन भवन में घटिया निर्माण सामग्री और खराब कार्य गुणवत्ता पाए जाने पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कार्यदायी संस्था को नोटिस जारी करने का आदेश दिया और बीएसए व जिला समन्वय बालिका शिक्षा अधिकारी को समय पर निरीक्षण न करने पर फटकार लगाई।

इसे भी पढ़े   लखनऊ: महिला आरक्षण बिल पर BJP का जन आक्रोश, CM योगी के नेतृत्व में निकली विशाल पदयात्रा
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *