चंदौली : महिला बनकर लूट करने वाला गिरोह धराशायी, एक के पैर में लगी गोली

चंदौली : महिला बनकर लूट करने वाला गिरोह धराशायी, एक के पैर में लगी गोली

चंदौली (जनवार्ता)। सदर कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में हाइवे पर सक्रिय खतरनाक लुटेरा गिरोह का भंडाफोड़ किया गया। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरोह के सदस्य महिला का भेष धारण कर राहगीरों को रोककर लूटपाट करते थे।

rajeshswari

पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार सुबह भगवान तालाब क्षेत्र में घेराबंदी की गई। बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने कार्रवाई की। गोली लगने से घायल आरोपी की पहचान बिहार के मोहनिया थाना क्षेत्र निवासी उपेंद्र यादव के रूप में हुई है। उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

गिरफ्तार आरोपी मंजय कुमार निवासी दुधारी गांव सैयदराजा थाना क्षेत्र, बहादुर ठठेरा निवासी लोहिया नगर, मुस्तफा निवासी आजाद नगर के है ।

मौके से एक तमंचा व अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई।

पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे हाइवे और सुनसान इलाकों में महिला बनकर वाहनों को रोकते थे। कभी रास्ता पूछने या मदद मांगने का बहाना बनाते, फिर चालक के साथ मारपीट कर नकदी, मोबाइल और कीमती सामान लूट लेते थे। गिरोह ने 17 मई को भगवानपुर नहर के पास ज्ञानेन्द्र तिवारी नामक व्यक्ति से 42 हजार रुपये लूटने की वारदात भी कबूल की है।

इस सफल कार्रवाई में सदर कोतवाल बिन्देश्वरी पाण्डेय, स्वाट प्रभारी राम जनम यादव और उनकी टीम की सराहना की जा रही है। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों और पुरानी घटनाओं में उनकी संलिप्तता की जांच कर रही है।

इसे भी पढ़े   चंदौली: किशोर हत्या के मुख्य आरोपी चोर से पुलिस की मुठभेड़
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *