चन्दौली : एसटीएफ ने डीएलएड परीक्षा में नकल कराने वाले को  दबोचा

चन्दौली : एसटीएफ ने डीएलएड परीक्षा में नकल कराने वाले को  दबोचा

चन्दौली (जनवार्ता) । उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने डीएलएड सेमेस्टर-3 की परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। गिरोह के सक्रिय सदस्य अभिषेक यादव को चन्दौली के आदित्य नरायन राजकीय इण्टर कॉलेज से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से मोबाइल फोन और परीक्षा का प्रश्नपत्र बरामद हुआ।

rajeshswari

एसटीएफ की वाराणसी फील्ड यूनिट को खुफिया सूचना मिली थी कि चकिया स्थित परीक्षा केंद्र पर नकल कराने वाला अभिषेक यादव मौजूद है। पुलिस उपाधीक्षक शैलेश प्रताप सिंह के पर्यवेक्षण में निरीक्षक अमित श्रीवास्तव की टीम ने त्वरित कार्रवाई कर उसे धर दबोचा।

पूछताछ में खुलासा हुआ कि अभिषेक यादव खुद डीएलएड का छात्र है। उसकी मुलाकात अरुण नामक व्यक्ति से हुई थी, जो व्हाट्सएप पर परीक्षा शुरू होने से आधे घंटे पहले प्रश्नपत्र भेजता था। अभिषेक ने 22 परीक्षार्थियों का व्हाट्सएप ग्रुप बनाया और प्रत्येक से 2000 रुपये वसूले। इसमें से 10,000 रुपये अरुण को भेजता था, बाकी खुद रखता था।

मामले में चकिया थाने में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। आगे की कार्रवाई स्थानीय पुलिस करेगी। एसटीएफ ने प्रदेशभर में परीक्षाओं को नकल-मुक्त बनाने के लिए टीमों को तैनात किया है।

इसे भी पढ़े   अहमदाबाद टेस्ट : भारत ने पारी और 140 रन से दर्ज की बड़ी जीत, जडेजा चमके 4 विकेट के साथ
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *