चंदौली : प्रशासन-जनप्रतिनिधियों की संयुक्त बैठक में विकास कार्यों को मिली नई गति

चंदौली : प्रशासन-जनप्रतिनिधियों की संयुक्त बैठक में विकास कार्यों को मिली नई गति

चंदौली (जनवार्ता) : जिलाधिकारी चंदौली चंद्र मोहन गर्ग के नेतृत्व में प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की संयुक्त उपस्थिति में मंगलवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मुख्य विकास अधिकारी पी. जगत साईं, उप जिलाधिकारी (सदर) श्रीमती दिव्या ओझा, तहसीलदार सदर चंद्रगुप्त सागर सहित राजस्व विभाग की पूरी टीम मौजूद रही।

rajeshswari

बैठक में पूर्व सभासद श्रीमती अर्चना देवी, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की महिला जिला अध्यक्ष श्रीमती अर्चना देवी तथा वार्ड नंबर 5 के वर्तमान सभासद प्रमोद सोनकर ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया।

इस संयुक्त उपस्थिति का मुख्य उद्देश्य क्षेत्रीय समस्याओं का त्वरित समाधान, विकास योजनाओं की समीक्षा और जनता के बीच प्रशासन की विश्वसनीयता को और मजबूत करना था। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की एक साथ मौजूदगी से स्थानीय स्तर पर विकास कार्यों को गति मिलने की संभावना बढ़ गई है।

जिलाधिकारी  ने कहा कि “प्रशासन और जनप्रतिनिधियों का संयुक्त प्रयास ही जनता की समस्याओं का सबसे प्रभावी समाधान है। हम सभी मिलकर चंदौली को और समृद्ध बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

बैठक में राजस्व निरीक्षक, सदर लेखपाल अभिषेक श्रीवास्तव, लेखपाल अभय कुमार सिंह, तौफीक अहमद, प्रदीप गुप्ता, राजीव कुमार सहित अन्य राजस्व कर्मी भी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े   सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आकर श्रमिक की मौत
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *