तीन गोवंशीय बछड़े संग तस्कर गिरफ्तार
चंदौली (जनवार्ता)। शहाबगंज थाना पुलिस ने पशु तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से तीन गोवंशीय बछड़ों को सकुशल बरामद किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी गोवंशीय बछड़ों को पैदल गांव और खेतों के रास्ते बिहार ले जा रहा था।

थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम बड़गांवा स्थित ईंट भट्ठे के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को कुछ लोग गोवंशीय बछड़ों को लेकर जाते दिखाई दिए। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकड़ लिया, जबकि उसके साथ मौजूद अन्य लोग मौके से भागने में सफल रहे।
पकड़े गए आरोपी की पहचान अतायस्तगंज निवासी अजमल अंसारी के रूप में हुई। पुलिस ने उसके कब्जे से तीन गोवंशीय बछड़ों को बरामद किया। पूछताछ में पुलिस के अनुसार आरोपी अतायस्तगंज, बड़गांवा होते हुए गांव और खेतों के रास्ते गोवंश को बिहार ले जाने का काम करता था।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही पशु तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।

