दरोगा की मां का हत्यारोपी जिला अस्पताल से फरार

दरोगा की मां का हत्यारोपी जिला अस्पताल से फरार

बदायूं पुलिस ने मुठभेड़ के बाद किया था गिरफ्तार

rajeshswari

बदायूं (जनवार्ता)। इस्लामनगर थाना क्षेत्र में दरोगा की मां की हत्या का आरोपी और हिस्ट्रीशीटर धीरेंद्र सोमवार तड़के जिला अस्पताल से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। आरोपी को शुक्रवार देर रात अलीपुर जंगल में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया था, जिसमें उसके पैर में गोली लगी थी।

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने आरोपी के पास से हत्या में इस्तेमाल हसिया, तमंचा, कारतूस और लूटा गया सामान बरामद किया था। घायल होने पर उसे रुदायन सीएचसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया।

जिला अस्पताल में एक्स-रे और उपचार के लिए उसे हड्डी वार्ड में भर्ती किया गया था। सोमवार सुबह करीब 5:30 बजे आरोपी पहरे पर तैनात पुलिसकर्मियों को धोखा देकर वार्ड से भाग निकला। उसकी फरारी की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।

घटना की जानकारी मिलने पर आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और आसपास के क्षेत्रों में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने सीमाओं पर चेकिंग बढ़ा दी है तथा संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इसे भी पढ़े   शहीदों को समर्पित होगी देव दीपावली
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *