भदोही में दुर्गा पूजा पंडाल में भीषण आग,पांच की मौत 64 घायल

भदोही में दुर्गा पूजा पंडाल में भीषण आग,पांच की मौत 64 घायल

भदोही। उत्तर प्रदेश के भदोही दुर्गा पूजा पंडाल में आग लगने से के मामले में मरने वालों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है। मृतकों में तीन महिलाओं सहित दो बच्चे भी शामिल हैं। भदोही के डीएम गौरांग राठी ने बताया कि दुर्गा पंडाल में आग लगने की घटना में मरने वालों में 12 साल का अंकुश, 10 साल का नवीन और 45 वर्षीय जया देवी शामिल हैं।

rajeshswari

रविवार रात लगभग नौ बजे ये हादसा हुआ। देखते ही देखते पूरा पंडाल आग की चपेट में आ गया। आग लगने के बाद 64 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से 22 लोग गंभीर रुप से झुलस गए हैं जिन्हें इलाज के लिए बनारस हिंदू विश्वविद्यालय ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया है। अधिकारियों से मिली जानकारी के मुतबिक भर्ती मरीजों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

दुर्गा पूजा पंडाल में लगी भीषण आग में 5 लोगों की मौत
दुर्गा पूजा के पंडाल में अचानक लगी भीषण आग ने पांच लोगों को अपनी आगोश में ले लिया। बता दें कि जिस वक्त दुर्गा पूजा पांडाल में आग लगी उस समय करीब 150 लोग वहां मौजूद थे। नवरात्रि उत्सव के सातवें दिन आरती के समय आग लग गई थी। भदोही के डीएम गौरांग राठी ने कहा कि शुरुआती जानकारी के मुताबित आग लगने का कारण शार्ट सर्किट हो सकता है। घटना औराई थाने के पास एक पंडाल में हुई और मामले की जांच जारी है।

डीएम गौरांग राठी ने कहा, “आग लगने पर दुर्गा पूजा आरती के दौरान करीब 150 लोग मौजूद थे। 52 लोगों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया। 30 से 40 फीसदी जले लोगों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। घायलों की हालत अभी स्थिर है और स्थिति अब कंट्रोल में है। मामले की जांच जारी है।”

इसे भी पढ़े   गुरुग्राम : पुलिस मुठभेड़ में दीपक नांदल गैंग के 4 बदमाश ढेर, 3 पुलिसकर्मी घायल

रविवार रात भदोही के पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि पंडाल में आरती के दौरान आग लगी। उन्होंने कहा कि शुरुआत में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट लग रहा था। हालांकि हम अपनी तकनीकी टीम से पुष्टि का इंतजार कर रहे हैं, जो मामले की जांच कर रही है।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *