गाजीपुर में युवक को बदमाशों ने मारी गोली, हालत नाजुक

गाजीपुर में युवक को बदमाशों ने मारी गोली, हालत नाजुक

गाजीपुर (जनवार्ता) : नंदगंज थाना क्षेत्र के पचराशी गांव में गुरुवार सुबह एक सनसनीखेज घटना में /अज्ञात हमलावरों ने पारस यादव (पुत्र श्रीनाथ यादव) को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना उस समय हुई जब पारस सुबह टहल रहे थे। गोली उनकी जांघ और शरीर के अन्य हिस्सों में लगी। घायल अवस्था में उन्हें तत्काल सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

rajeshswari

पारस यादव टेंट हाउस का व्यवसाय करते हैं। हमले के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। सूचना मिलते ही नंदगंज पुलिस मौके पर पहुंची और हमलावरों की तलाश में छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का दावा किया है। इस घटना से गांव में दहशत का माहौल है।

इसे भी पढ़े   तू लगावेलू जब लिपिस्टिक....' पर स्‍वतंत्रता दिवस पर झूम रहे थे बीएचयू आईआईटी छात्र, वीडियो वायरल होते ही जांच शुरू
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *