चकिया के सैकड़ों परिवारों को 24 घंटे बाद भी नहीं मिला पानी

चकिया के सैकड़ों परिवारों को 24 घंटे बाद भी नहीं मिला पानी

प्रयागराज। चकिया के तीन सौ से अधिक घरों की टोटियां सूखी रहीं। क्षेत्र का ट्रांसफॉर्मर मंगलवार को जलने के बाद मोहम्मदी मस्जिद के पास नलकूप से सप्लाई बंद हो गई थी। ट्रांसफॉर्मर के साथ नलकूप का केबिल जलने से नलकूप से जलापूर्ति रुकी। बिजली विभाग ने शाम तक ट्रांसफॉर्मर बदल दिया लेकिन नलकूप की केबिल नहीं बदली। इस नलकूप से जुड़े परिवारों को बुधवार सुबह भी पानी नहीं मिला। चकिया के पार्षद मोहम्मद आजम ने बताया कि जलकल विभाग ने सुबह पानी का टैंकर भी नहीं भेजा। क्षेत्र के लोगों ने पीने का पानी खरीदा। शाम तक नलकूप से जलापूर्ति शुरू होने की संभावना है।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, खरीफ फसलों के एमएसपी को दी मंजूरी
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *