पुलिस मुख्यालय में फरियादी ने निगला जहरीला पदार्थ, हालत स्थिर

पुलिस मुख्यालय में फरियादी ने निगला जहरीला पदार्थ, हालत स्थिर

लखनऊ, (जनवार्ता) । राजधानी लखनऊ स्थित पुलिस मुख्यालय में गुरुवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक फरियादी ने शिकायत पत्र देने के तुरंत बाद जहरीला पदार्थ निगल लिया। घटना सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र स्थित आईजी लोक शिकायत कार्यालय की है।

rajeshswari


पुलिस के अनुसार उन्नाव जिले के गंगाघाट थाना क्षेत्र के पीपरखेड़ा, शुक्लागंज निवासी 45 वर्षीय राम किशोर अपनी किसी शिकायत के सिलसिले में पुलिस मुख्यालय पहुंचे थे। उन्होंने आईजी लोक शिकायत कार्यालय में प्रार्थना पत्र सौंपा और कुछ ही देर बाद कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया।


अचानक तबीयत बिगड़ने पर कार्यालय में मौजूद कर्मियों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस ने तत्काल 108 एंबुलेंस बुलाकर राम किशोर को डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल भेजा, जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने उनकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई है।


घटना की सूचना मिलने पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि प्रार्थना पत्र में दर्ज शिकायत और घटना के पीछे की वजहों का पता लगाया जा रहा है।

इसे भी पढ़े   चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *