2027 चुनाव में सीएम योगी नहीं होंगे भाजपा का चेहरा, पूर्व सीएम अखिलेश यादव के दावे ने मचाई खलबली*

2027 चुनाव में सीएम योगी नहीं होंगे भाजपा का चेहरा, पूर्व सीएम अखिलेश यादव के दावे ने मचाई खलबली*

लखनऊ (जनवार्ता)।उत्तर प्रदेश की राजनीति में समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी में जबानी हमला तेज हो गया हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सपा की पूर्व सरकारों और नेताओं पर हमले के बाद अब पूर्व मुख्यमंत्री समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने भी सीधा हमला बोला है। अखिलेश ने कहा कि मुख्यमंत्री वर्तमान को क्यों भूल जाते हैं और आने वाले कल की बात क्यों नहीं करते। अखिलेश ने 2027 के चुनाव में योगी के सीएम चेहरा होने पर भी सवाल खड़ा कर दिया है।अखिलेश ने इस संबंध में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स एक पोस्ट भी की है,जिसमें सीएम योगी पर सीधा हमला बोला है। पोस्ट में अखिलेश ने भाजपा सरकार के सत्ता से जाने का दावा भी किया है।

rajeshswari

पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि मुख्यमंत्री जी वर्तमान को क्यों भूल जाते हैं और आनेवाले कल की बात क्यों नहीं करना चाहते हैं।सुनने में तो ये आया है कि आप ही चेहरा होंगे फिर आनेवाले कल पर बात करने से क्यों कतराते हैं। कहीं आप भाजपाइयों की दस साल पुरानी उस बात को याद करके तो नहीं घबराते हैं कि भाजपावाले जिसे चेहरा बनाते हैं, उसको पिछले दरवाज़े का रास्ता दिखाते हैं।

अखिलेश यादव ने आगे कहा कि सच तो ये है कि आप भी जानते हैं कि ऐसे या वैसे या फिर कैसे भी न तो आप, न आपके दल के लोग सत्ता में वापस आ रहे हैं, इसीलिए आप भविष्य से मुंह चुरा रहे हैं और भाषा-विचार की मर्यादाओं से बाहर जा रहे हैं,ये जिव्हा का विचलन ही बता रहा है, आपका दौर जा रहा है।हम सदैव सभ्य-सुसंस्कृत रहेंगे और आपकी ससम्मान विदाई करेंगे।

इसे भी पढ़े   महिला थानाध्यक्ष 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

बता दें कि पूर्व सीएम अखिलेश यादव के बाद अब भाजपा की तरफ से भले ही कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है,लेकिन माना जा रहा है कि इसको लेकर जल्द ही किसी नेता का बयान आ सकता है।जबकि अखिलेश यादव भाजपा पर हमला करने का कोई मौका नहीं चूकते।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *