सत्यभामा पांडे जी की पुण्यतिथि पर जिला स्तरीय बालक हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026 का आयोजन हुआ

सत्यभामा पांडे जी की पुण्यतिथि पर जिला स्तरीय बालक हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026 का आयोजन हुआ

वाराणसी (जनवार्ता)  । एस.एन. पांडे खेल संस्थान ट्रस्ट द्वारा स्वर्गीय सत्यभामा पांडे की स्मृति में “सत्यभामा पाण्डेय मेमोरियल जिला स्तरीय बालक हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026” का आयोजन 1 मई को प्रातः 7 बजे से वाराणसी पब्लिक स्कूल, केराकतपुर (लोहता) के प्रांगण में किया गया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न स्कूलों और अकादमियों के खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

rajeshswari

इस आयोजन का उद्देश्य युवा खिलाड़ियों को मंच देना और हैंडबॉल खेल को बढ़ावा देना रहा। प्रतियोगिता में 12 टीमों के 120 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि संतोष पाण्डेय, उपाध्यक्ष वाराणसी हैंडबॉल संघ द्वारा किया गया। इस दौरान सुशील तिवारी, अवधेश प्रताप सिंह, अमित कुमार पाण्डेय, बीरबल शर्मा, पूनम सिंह और सूर्य भान सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

मुकाबले काफी रोमांचक रहे। पहले मैच में बड़ा लालपुर स्टेडियम ने एस.एस. पब्लिक स्कूल को 21-16 से हराया, जिसमें शिवनारायण ने 7 गोल किए। दूसरे मैच में श्यामा हैंडबॉल अकादमी ने दलिम्स रोहनिया को 26-12 से हराया, जहां ऋतिक सरोज ने 12 गोल दागे। तीसरे मुकाबले में दलिम्स रोहनिया ने एस.एस. पब्लिक स्कूल को 18-15 से पराजित किया, जिसमें आयुष कनौजिया ने 5 गोल किए। चौथे मैच में बड़ा लालपुर स्टेडियम ने दलिम्स रोहनिया को 17-12 से हराकर जीत दर्ज की, जिसमें धर्मेंद्र यादव ने 6 गोल किए।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। आयोजकों ने खेल प्रेमियों और अभिभावकों से खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की, ताकि जिले में खेल प्रतिभाओं को नई दिशा मिल सके।

इसे भी पढ़े   ज्ञानवापी मामले में एक और याचिका,3 बिंदुओं पर की छूट की मांग
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *