सावन के पहले सोमवार पर सात श्रद्धालुओं की मौत

सावन के पहले सोमवार पर सात श्रद्धालुओं की मौत

लखनऊ  (जनवार्ता)। सावन के पहले सोमवार को लखनऊ के आसपास के कई जिलों में हुए सड़क हादसों और अन्य दुर्घटनाओं में सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि दस से अधिक लोग घायल हो गए। सीतापुर, सुल्तानपुर, बहराइच और रायबरेली में हुए हादसों ने श्रद्धालुओं की यात्रा को मातम में बदल दिया। वहीं हरदोई में गंगा जल भरने गए दो युवक तेज धारा में बह गए, जिनकी तलाश जारी है।

rajeshswari


सीतापुर में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से दो लोगों की करंट लगने से मौत हो गई और छह लोग झुलस गए। सुल्तानपुर में जलाभिषेक कर लौट रहीं दो युवतियों को तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया। बहराइच में ट्रक की टक्कर से मां-बेटी की मौत हो गई, जबकि रायबरेली में ई-रिक्शा पलटने से एक शिवभक्त ने दम तोड़ दिया। हरदोई में डूबे दोनों युवकों की तलाश के लिए पुलिस और गोताखोरों की टीम अभियान चला रही है।

इसे भी पढ़े   बिहार में जब जज के सामने ही उलझ पड़े दो वकील,अब देना पड़ेगा अदालत को जवाब
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *