सावन के प्रथम सोमवार पर प्रशासन अलर्ट

सावन के प्रथम सोमवार पर प्रशासन अलर्ट

ड्रोन से हुई निगरानी

वाराणसी (जनवार्ता)। सावन के प्रथम सोमवार पर काशी में शिवभक्तों की भारी भीड़ उमड़ने के बीच जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही। श्री काशी विश्वनाथ धाम सहित शहर के प्रमुख शिवालयों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन को प्रभावी बनाने के लिए ड्रोन कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी की गई।

rajeshswari

प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी दिनभर विभिन्न स्थलों का निरीक्षण करते रहे और व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे। प्रमुख मार्गों पर बैरिकेडिंग, रूट डायवर्जन, यातायात नियंत्रण, पेयजल, साफ-सफाई और चिकित्सा सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई। ड्रोन से प्राप्त लाइव फीड के आधार पर भीड़ की स्थिति पर नजर रखी गई, जिससे आवश्यकता पड़ने पर तत्काल अतिरिक्त पुलिस बल एवं संसाधन तैनात किए जा सके।

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुलिस कर्मियों और स्वयंसेवकों को भी प्रमुख स्थानों पर तैनात किया गया। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से निर्धारित मार्गों का पालन करने और सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करने की अपील भी की।

आस्था के इस महापर्व पर लाखों श्रद्धालुओं के आगमन के बावजूद प्रशासन और पुलिस की सतर्कता एवं समन्वित व्यवस्था के चलते दर्शन व्यवस्था सुचारु बनाए रखने का लगातार प्रयास किया गया।

इसे भी पढ़े   पत्रकारों की संवेदनशीलता और तथ्यपरक खबरें राष्ट्र प्रगति का आधार: धर्मेंद्र सिंह
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *