मिर्जापुरः 6 माह के बच्चे की मां ने घर में लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी

मिर्जापुरः 6 माह के बच्चे की मां ने घर में लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी

मिर्जापुर (जनवार्ता)। कछवा थाना क्षेत्र के केवटान वार्ड में एक 28 वर्षीय विवाहिता ने गुरुवार रात अपने घर में कुंडी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान सानिया बिंद पत्नी कमला बिंद के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

rajeshswari

पुलिस सूत्रों के अनुसार, घटना गुरुवार रात की है। सानिया अपने पति कमला बिंद के साथ केवटान वार्ड में रहती थी। मृतका के एक 6 माह का बच्चा भी है, जिसके साथ वह घर में अकेली थी। परिजनों ने बताया कि वह किसी बात से परेशान चल रही थी, लेकिन आत्महत्या के सटीक कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।

कछवा थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ जारी है। फिलहाल आत्महत्या का मामला प्रथम दृष्टया प्रतीत हो रहा है, लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी कर ली है।

इसे भी पढ़े   डीएम ने की एचपीवी टीकाकरण अभियान में सहभागिता की अपील
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *