अमेठी: भाजपा नेता की चाकू से गोदकर हत्या

अमेठी: भाजपा नेता की चाकू से गोदकर हत्या

अमेठी जिले के तिलोई थाने के कोची गांव निवासी भाजपा नेता रवींद्र सिंह की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई है। वह कल सुबह घर से निकले थे। उनका शव गांव के एक घर के टीनशेड के कमरे से बरामद हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुटी हुई है |

rajeshswari

कोची गांव निवासी रवींद्र सिंह (38) भाजपा नेता बुधवार की सुबह करीब नौ बजे घर से निकले। शाम तक जब वह घर नहीं लौटे तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की लेकिन कहीं पता नहीं चला। परिजन उनके फोन पर काल करते रहे लेकिन फोन भी रिसीव नहीं हुआ। प्रकरण की जानकारी सुबह परिजनों ने पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

इसे भी पढ़े   वाराणसी: विनायक प्लाजा की पांचवीं मंजिल से गिरकर ट्रांसपोर्ट कारोबारी की मौत
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *