कार्यकर्ताओं से बोले मुलायम-अन्‍याय के खिलाफ करें संघर्ष’

कार्यकर्ताओं से बोले मुलायम-अन्‍याय के खिलाफ करें संघर्ष’

मैनपुरी। मैनपुरी में सपा कार्यालय पहुंची तो ‘नेताजी जिंदाबाद’ के नारे लगने लगे। कार रुकी तो सुरक्षा से जुड़े चार कर्मियों ने सपा सरंक्षक मुलायम सिंह यादव को नीचे उतारा। एक सुरक्षाकर्मी ने एक हाथ पकड़ा तो एक सुरक्षाकर्मी के कंधे पर मुलायम ने हाथ रखा। नजर भीड़ पर पड़ी तो उन्होंने हाथ हटाकर भीड़ के सामने जोड़ लिए। चेहरे पर चिर परिचित मुस्कान दिखी तो शोर बढ़ गया।

rajeshswari

विधानसभा चुनाव में प्रचार करने आए मुलायम सिंह यादव ने बेटे अखिलेश यादव के लिए वोट मांगे थे। इसके बाद वे सिर्फ कार्यकर्ताओं से मिलने मैनपुरी आए। आते ही उन्हें कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए ले जाया गया। उन्होंने माइक पकड़ा और लगभग 20 मिनट बात रखी। कहा कि आंबेडकर के साथ उन्हें भी काम करने का मौका मिला। समाजवादी लोग उनके अगले जन्मदिवस पर उनके विचारों की पुस्तक तैयार कराएं और इसे जनता के बीच बांटें।

कार्यकर्ताओं से मिलने का था मन
मुलायम ने कार्यकर्ताओं से कहा कि संघर्ष ही समाजवादी पार्टी है। अन्याय के खिलाफ संघर्ष करें। चुनाव में हार जीत होती रहती है। पार्टी संगठन को मजबूत करें। उनका मन था कि मैनपुरी के कार्यकर्ताओं से मिला जाए, इसलिए वे कार्यकर्ताओं से मिलने आए हैं।

इसे भी पढ़े   लोकसभा चुनाव के लिए 195 उम्मीदवारों की बीजेपी की पहली लिस्ट जारी,PM मोदी वाराणसी से लड़ेंगे चुनाव
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *