बैरक में उपनिरीक्षक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

बैरक में उपनिरीक्षक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

प्रारंभिक जांच में हृदय गति रुकने की आशंका

चंदौली (जनवार्ता)। सदर कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक विजय बहादुर सिंह (58) की बुधवार सुबह बैरक में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी में हृदय गति रुकने से मौत की आशंका जताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई।

rajeshswari

मृतक उपनिरीक्षक विजय बहादुर सिंह पुत्र स्व. राजनाथ सिंह ग्राम उपेंदा, कोतवाली देवगांव, जनपद आजमगढ़ के निवासी थे। वह मूल रूप से सिपाही के पद पर पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे। सेवा के दौरान लगातार तीन पदोन्नति प्राप्त कर उपनिरीक्षक बने थे। वर्तमान में उनकी तैनाती चंदौली सदर कोतवाली में थी।

सदर कोतवाल बिंदेश्वरी पांडेय के अनुसार, विजय बहादुर सिंह मंगलवार देर रात खाना खाने के बाद बैरक में सोने चले गए थे। बुधवार सुबह साथी पुलिसकर्मियों ने उन्हें जगाने का प्रयास किया, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। पास जाकर देखने पर वह बिस्तर पर मृत अवस्था में मिले।

घटना की सूचना तत्काल पुलिस के उच्चाधिकारियों और मृतक के परिजनों को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भेज दिया, जहां पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

बताया गया कि दिवंगत उपनिरीक्षक अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र और एक पुत्री सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। साथी पुलिसकर्मियों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

इसे भी पढ़े   हंडिया पीजी कॉलेज में ‘गुड टच एंड बैड टच’ जागरूकता कार्यक्रम संपन्न
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *