चुप्पी तोड़ो, शिकायत करो:- सोनभद्र पुलिस की मिशन शक्ति मुहिम

चुप्पी तोड़ो, शिकायत करो:- सोनभद्र पुलिस की मिशन शक्ति मुहिम

सोनभद्र (जनवार्ता)। मिशन शक्ति 5.0 के तहत पुलिस ने महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा और सम्मान को मजबूत बनाने के लिए जनपद- व्यापी जागरूकता अभियान चलाया। स्कूल, कॉलेज, बाजार और चौराहों पर पुलिस टीमों ने सीधा संवाद कर हर बेटी तक सुरक्षा का संदेश पहुँचाया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में यह अभियान चल रहा है, जिसमें महिलाओं को उत्पीड़न से बचाव, साइबर ठगी और आत्मरक्षा के व्यावहारिक उपाय सिखाए जा रहे हैं।

rajeshswari

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के नेतृत्व और क्षेत्राधिकारी यातायात डॉ. चारु द्विवेदी (सहायक नोडल अधिकारी, मिशन शक्ति 5.0) की अगुवाई में जनपद के सभी थानों की मिशन शक्ति टीमों ने विद्यालयों, बाजारों एवं सार्वजनिक स्थलों पर सघन कार्यक्रम आयोजित किए। इन कार्यक्रमों में छात्र-छात्राओं, महिलाओं और आमजन को महिला उत्पीड़न से बचाव, गुड टच-बैड टच की पहचान, सोशल मीडिया पर सावधानी तथा साइबर अपराधों से सतर्कता की विस्तृत जानकारी दी गयी!

टीमों ने स्पष्ट किया कि अपराधी डर और लालच का सहारा लेकर संदिग्ध कॉल, लिंक या ओटीपी मांगते हैं, ऐसे में कोई भी जानकारी साझा न करें। आपात सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर- 112 (आपातकालीन), 1090/1091 (महिला सुरक्षा), 181 (महिला हेल्पलाइन), 1930 (साइबर अपराध) और 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन)- की जानकारी देकर त्वरित उपयोग के लिए प्रेरित किया गया।

टीमों ने जनसमूह को आश्वासन दिया कि छेड़छाड़, उत्पीड़न या साइबर ठगी की शिकायत पर पुलिस तुरंत गंभीर कार्रवाई करेगी। अंत में संदेश दिया गया- “नारी की सुरक्षा केवल जिम्मेदारी नहीं, सोनभद्र पुलिस का संकल्प है।” जनपद पुलिस ने घोषणा की कि मिशन शक्ति 5.0 के तहत ऐसे जागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित होते रहेंगे, ताकि हर महिला स्वयं को सुरक्षित, जागरूक और सशक्त महसूस कर सके!

इसे भी पढ़े   दिल्ली-इंदौर एयर इंडिया फ्लाइट में तकनीकी खराबी, पायलट की सूझबूझ से टली बड़ी दुर्घटना
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *