ओवरलोड स्कूली वाहनों पर चला चेकिंग अभियान, ऑटो में मिले दर्जनों बच्चे

ओवरलोड स्कूली वाहनों पर चला चेकिंग अभियान, ऑटो में मिले दर्जनों बच्चे

सोनभद्र (जनवार्ता)। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर मंगलवार को यातायात पुलिस ने स्वर्ण जयंती चौक पर स्कूली वाहनों की सघन चेकिंग की। टीएसआई भारत राय और टीएसआई तीरथ लाल के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान ओवरलोड वाहनों की जांच की गई। इस दौरान एक ऑटो में क्षमता से अधिक करीब दर्जनों बच्चे बैठे पाए गए, जिससे यातायात नियमों की अनदेखी का मामला सामने आया।

चेकिंग अभियान के दौरान यातायात पुलिस की टीम ने स्कूली वाहनों को रोककर उनके कागजात, क्षमता और सुरक्षा मानकों की जांच की। अधिकारियों ने वाहन चालकों को निर्धारित क्षमता से अधिक बच्चों को न बैठाने की सख्त हिदायत दी। पुलिस ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

अभियान के दौरान मौके पर मौजूद वाहन चालकों और अन्य लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए दिशा-निर्देश भी दिए गए। पुलिस अधिकारियों ने अभिभावकों से भी अपील की कि वे बच्चों को सुरक्षित और मानक के अनुरूप वाहनों से ही स्कूल भेजें।

यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया कि स्कूली वाहनों में ओवरलोडिंग रोकने के लिए चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा। अधिकारियों ने वाहन चालकों से अपील की कि वे निर्धारित क्षमता के अनुसार ही बच्चों को बैठाएं और सभी जरूरी सुरक्षा नियमों का पालन करें, ताकि किसी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

rajeshswari

इसे भी पढ़े   सोनभद्र में केनरा बैंक के असिस्टेंट मैनेजर की संदिग्ध मौत, होटल के कमरे में मिला शव
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *