वन निगम के डीएलएम ने अतिथि गृह में फांसी लगाकर दी जान

वन निगम के डीएलएम ने अतिथि गृह में फांसी लगाकर दी जान

घटना से परिजनों में मचा कोहराम, पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी



सोनभद्र। रेणुकूट पुलिस चौकी क्षेत्र स्थित एक निजी अतिथि गृह में गुरुवार देर रात वन निगम के डिप्टी लॉगिंग मैनेजर (डीएलएम) सत्यपाल प्रसाद (40) ने पंखे के सहारे गमछे से फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को हिंडालको मोर्चरी में रखवाया गया।

बताया गया कि सत्यपाल प्रसाद पुत्र जयराम प्रसाद मूल रूप से ग्राम भरहे चौरा, भटनी सलेमपुर, देवरिया के निवासी थे। उनकी मूल तैनाती मिर्जापुर डिविजन में थी और उनके पास पिपरी डिविजन का अतिरिक्त प्रभार भी था। गुरुवार शाम करीब सात बजे वह विभागीय कार्य से रेणुकूट पहुंचे थे और एक निजी अतिथि गृह में ठहरे थे।

देर रात चालक ने उनके मोबाइल पर कई बार संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन फोन नहीं उठा। इसके बाद चालक अतिथि गृह पहुंचा। काफी प्रयास के बाद कमरे का दरवाजा खोला गया तो सत्यपाल प्रसाद पंखे के सहारे गमछे से लटके मिले। सूचना पर पिपरी पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम के साथ जांच की।

शुक्रवार सुबह घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग और वन निगम के अधिकारी व कर्मचारी बड़ी संख्या में मोर्चरी पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।

सत्यपाल प्रसाद के परिवार में पत्नी और करीब तीन व पांच वर्ष के दो छोटे बच्चे हैं। परिवार मिर्जापुर में रहता है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं वन विभाग और वन निगम के कर्मचारियों में भी शोक की लहर है।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   फर्जीवाड़े से उठाई पेंशन, अब 15 शिक्षकों पर करोड़ों की रिकवरी की तलवार

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *