दुद्धी पुलिस ने पकड़ी अवैध बीयर की बड़ी खेप, बिहार का तस्कर गिरफ्तार

दुद्धी पुलिस ने पकड़ी अवैध बीयर की बड़ी खेप, बिहार का तस्कर गिरफ्तार

सोनभद्र (जनवार्ता)! अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दुद्धी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने अवैध बीयर से लदी एक कार को पकड़ा और मौके से एक अंतर्राज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया। बरामद बीयर की अनुमानित कीमत करीब 80 हजार रुपये बताई गई है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) तथा क्षेत्राधिकारी दुद्धी के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। गुरुवार को म्योरपुर रोड स्थित तहसील तिराहा (सब्जी मंडी) के पास वाहन चेकिंग के दौरान संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में कार से 20 पेटियों में कुल 480 कैन, यानी लगभग 240 लीटर अवैध किंगफिशर बीयर बरामद हुई।

rajeshswari

मौके से गिरफ्तार आरोपी की पहचान बिहार के मुजफ्फरपुर जनपद निवासी 24 वर्षीय विशाल साहनी के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में तस्करी नेटवर्क से जुड़े महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। इस संबंध में थाना दुद्धी में आबकारी अधिनियम की धाराओं 60, 63 और 72 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में उपनिरीक्षक श्यामजी सिंह यादव, हेड कांस्टेबल सर्वेश कुमार सिंह और हेड कांस्टेबल लक्ष्मण शंकर यादव शामिल रहे। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध अभियान आगे भी इसी सख्ती से जारी रहेगा।

इसे भी पढ़े   अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर, हालत नाजुक होने पर रेफर
Shiv murti

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *