दुद्धी के सपा विधायक विजय सिंह गोड़ का निधन, आदिवासी अंचल में शोक

दुद्धी के सपा विधायक विजय सिंह गोड़ का निधन, आदिवासी अंचल में शोक

सोनभद्र (जनवार्ता)। उत्तर प्रदेश की अंतिम विधानसभा सीट दुद्धी से समाजवादी पार्टी के विधायक विजय सिंह गोड़ का निधन हो गया। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

rajeshswari

विजय सिंह गोड़ को आदिवासी समाज की सशक्त आवाज़ के रूप में जाना जाता था। वे लंबे समय से दुद्धी विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय राजनीति कर रहे थे और सादगी, सहजता व संघर्षशील व्यक्तित्व के लिए लोकप्रिय थे। जल-जंगल-जमीन के अधिकार, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और रोजगार जैसे बुनियादी मुद्दों को उन्होंने हमेशा प्राथमिकता दी। विधानसभा में उन्होंने दुद्धी क्षेत्र के पिछड़ेपन और आदिवासी हितों को मजबूती से उठाया।

निधन की सूचना मिलते ही समर्थकों और स्थानीय लोगों का उनके आवास पर तांता लग गया। समाजवादी पार्टी सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने शोक व्यक्त किया। सपा जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव ने इसे पार्टी और क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा कि जनता के बीच संघर्ष करने वाला एक योद्धा अब हमारे बीच नहीं रहा।

इसे भी पढ़े   रेल सुविधाओं को लेकर सांसद छोटेलाल सिंह ने उठाई क्षेत्र की समस्याएं
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *