जुगैल पुलिस का अभियान सफल, 50 लीटर कच्ची शराब के साथ तीन गिरफ्तार

जुगैल पुलिस का अभियान सफल, 50 लीटर कच्ची शराब के साथ तीन गिरफ्तार

सोनभद्र (जनवार्ता)। जनपद में चलाए जा रहे “ऑपरेशन नशा मुक्ति अभियान” के तहत जुगैल थाना पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 50 लीटर कच्ची शराब के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

rajeshswari

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक शिव प्रताप वर्मा के नेतृत्व में थाना क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान ग्राम टापू एवं गोसारी टोला क्षेत्र से मुराली कन्नौजिया, महादेव खरवार और रविशंकर खरवार को गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से क्रमशः 15, 25 और 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई।

कार्रवाई में उपनिरीक्षक मिठ्ठू प्रसाद, विपिन बिहारी राय, हेड कांस्टेबल अनीश कुमार यादव सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्य शामिल रहे।

इसे भी पढ़े   राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज सोनभद्र में राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस पर उद्यमिता को मिला नया आयाम
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *