भाजपा सरकार में महिला अपराध बढ़े, प्रदेश में बहन-बेटियां असुरक्षित : प्रमोद यादव

भाजपा सरकार में महिला अपराध बढ़े, प्रदेश में बहन-बेटियां असुरक्षित : प्रमोद यादव

सोनभद्र (जनवार्ता)। समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने रविवार को आरटीएस चौराहे पर एकत्र होकर प्रदेश में बढ़ते महिला अपराध, हत्या, लूट और बलात्कार की घटनाओं के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

rajeshswari

सपा जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार के कार्यकाल में महिला अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश महिला उत्पीड़न के मामलों में देश के सबसे खराब राज्यों में शामिल हो गया है। प्रमोद यादव ने कहा कि एनसीआरबी की रिपोर्ट भी इस स्थिति की पुष्टि करती है।

उन्होंने कहा कि भाजपा केवल “नारी शक्ति” की बात करती है, लेकिन जमीनी स्तर पर महिलाओं के खिलाफ अपराध रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। प्रदेश में हत्या, लूट और बलात्कार की घटनाएं चरम पर हैं तथा दलितों पर अत्याचार भी बढ़े हैं। उन्होंने गाजीपुर की घटना का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया कि सरकार मामले को दबाने का प्रयास कर रही है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अशोक भारती ने कहा कि भाजपा सरकार में बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। वहीं सुरेश अग्रहरि और धीरज राव ने कहा कि प्रदेश में छिनैती और लूट की घटनाओं में तेजी आई है तथा भाजपा सरकार महिला विरोधी साबित हुई है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जनता भाजपा को सत्ता से बाहर करने का काम करेगी।

प्रदर्शन में राघवेन्द्र पटेल, गोपाल गुप्ता, मनीष केड़िया, श्यामसुंदर सोनकर, मनोज केवट, जुनैद अंसारी, अरविंद सरोज, अनिल विश्वकर्मा और सरजू प्रसाद सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े   बंद खदानों को सुरक्षित रूप से शुरू करने की मांग, व्यापार मंडल ने खनन निदेशक को सौंपा ज्ञापन
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *