सोनभद्र में साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अश्लील वीडियो अपलोड करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

सोनभद्र में साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अश्लील वीडियो अपलोड करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

सोनभद्र (जनवार्ता)!  सोनभद्र की साइबर थाना एवं साइबर सेल टीम ने सोशल मीडिया पर अश्लील और पोर्नोग्राफिक वीडियो अपलोड करने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में महिला एवं बाल यौन शोषण से जुड़े अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

rajeshswari

पुलिस के अनुसार गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित एनसीएमईसी (NCMEC) पोर्टल एवं साइबर ट्रिपलाइन प्रणाली के माध्यम से सोशल मीडिया पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी और अश्लील सामग्री अपलोड किए जाने की शिकायतें प्राप्त हुई थीं। जांच में दो शिकायतें सोनभद्र जिले से संबंधित पाई गईं। इसके बाद साइबर सेल ने संबंधित यूजरों की मोबाइल, आईपी एवं प्रोफाइल डिटेल खंगाली, जिसमें दो आरोपियों के नाम सामने आए।

प्रभारी निरीक्षक साइबर थाना धीरेन्द्र कुमार चौधरी के नेतृत्व में गठित टीम ने थाना दुद्धी और थाना ओबरा पुलिस के सहयोग से कार्रवाई करते हुए दुद्धी कस्बे से सैफ तथा ओबरा क्षेत्र से राहुल कुमार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अपलोडिंग में प्रयुक्त मोबाइल फोन और अन्य डिजिटल साक्ष्य भी बरामद किए हैं।

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे इंस्टाग्राम और फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अश्लील वीडियो अधिक व्यूज और आर्थिक लाभ कमाने के उद्देश्य से साझा एवं अपलोड करते थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध बीएनएस की धारा 77, 294 तथा आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

सोनभद्र पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अश्लील, आपत्तिजनक अथवा बाल यौन शोषण से जुड़ी सामग्री सोशल मीडिया पर साझा न करें, अन्यथा कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़े   कोडीनयुक्त कफ सिरप तस्करी केस में बड़ी कार्रवाई: सोनभद्र पुलिस ने तस्कर की 6 करोड़ की और संपत्ति कुर्क की

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *