जमीन बंटवारे के विवाद में बड़े भाई पर जानलेवा हमला, नाबालिग बेटी ने बनाया वीडियो वायरल

जमीन बंटवारे के विवाद में बड़े भाई पर जानलेवा हमला, नाबालिग बेटी ने बनाया वीडियो वायरल

सोनभद्र (जनवार्ता)! चोपन थाना क्षेत्र में एक जमीन बंटवारे को लेकर हुए पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। छोटे भाई, उसकी पत्नी और बेटे पर बड़े भाई को गंभीर रूप से घायल करने का आरोप है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

rajeshswari

जानकारी के अनुसार, चोपन थाना क्षेत्र स्थित मारकुंडी बाजार में बुधवार को श्रीकांत शर्मा (पुत्र स्वर्गीय देवी प्रसाद शर्मा) अपनी नाबालिग बेटी के साथ रहते हैं। बताया जाता है कि उनके और छोटे भाई रमाकांत शर्मा के बीच कई वर्षों से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था, जो समय-समय पर झड़पों में भी बदलता रहा है।

बुधवार को विवाद बढ़ने पर आरोप है कि रमाकांत शर्मा, उसकी पत्नी सोनी और बेटे अमन ने मिलकर श्रीकांत शर्मा पर लोहे की रॉड और लकड़ी के फर्राटे से हमला कर दिया। हमले में श्रीकांत गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हो गए। घटना के दौरान श्रीकांत की नाबालिग बेटी ने पूरा घटनाक्रम मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घायल अवस्था में बेटी ने तुरंत एम्बुलेंस बुलाकर अपने पिता को मेडिकल कॉलेज लोढ़ी में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है।

चोपन पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर रमाकांत शर्मा, सोनी और अमन के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 115(2), 352 और 351(3) के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच करते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

इसे भी पढ़े   महिला दिवस पर सोया मिल्क उत्पादक 10 महिलाएं राजभवन में होंगी सम्मानित, CDO ने दिखाई हरी झंडी
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *