खड़े ट्रेलर से टकराया हाईवा, केबिन में फंसे चालक का रेस्क्यू कर बचाई गई जान

खड़े ट्रेलर से टकराया हाईवा, केबिन में फंसे चालक का रेस्क्यू कर बचाई गई जान

सोनभद्र (जनवार्ता)! हाथीनाला थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जब तेज रफ्तार हाईवा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से जा भिड़ा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि हाईवा का अगला हिस्सा ट्रेलर में घुस गया और चालक केबिन में फंस गया। जिसे कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला गया।

rajeshswari

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायल चालक नीरज (पुत्र तुलसी), निवासी चाची (थाना कोन, सोनभद्र), वाहन चलाते समय अचानक झपकी आने के कारण नियंत्रण खो बैठा, जिससे यह हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही हाथीनाला थाना प्रभारी नागेश सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया।

चालक को बाहर निकालने के लिए अग्निशमन विभाग, जेसीबी मशीन, हिंडालको की फायर ब्रिगेड और क्रेन की मदद ली गई। काफी प्रयासों के बाद चालक नीरज को सुरक्षित केबिन से बाहर निकाला गया। इसके बाद उसे टोल प्लाजा की एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन भेजा गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत फिलहाल स्थिर है।

हादसे के चलते कुछ समय के लिए राजमार्ग पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे पुलिस की तत्परता से जल्द ही सामान्य कर दिया गया। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि लंबी दूरी की यात्रा के दौरान सतर्क रहें और नींद आने पर वाहन रोककर विश्राम करें, ताकि ऐसे हादसों से बचा जा सके।

इसे भी पढ़े   बोलेरो की टक्कर से लूना पर सवार दंपती घायल, गंभीर 
Shiv murti

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *