सोनभद्र में छह पुलिस अधिकारियों की नवीन तैनाती

सोनभद्र में छह पुलिस अधिकारियों की नवीन तैनाती

कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए एसपी ने किए स्थानांतरण, छह अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी



सोनभद्र  (जनवार्ता) । जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने तथा पुलिस व्यवस्था को प्रभावी एवं सुचारू करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा ने छह पुलिस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नवीन तैनाती की है। इनमें एक निरीक्षक, चार उपनिरीक्षक और एक महिला उपनिरीक्षक शामिल हैं। अधिकारियों को विभिन्न थानों एवं पुलिस चौकियों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पुलिस अधीक्षक के आदेश के अनुसार निरीक्षक प्रणय प्रसून श्रीवास्तव को प्रभारी निरीक्षक अनपरा के पद से स्थानांतरित कर प्रभारी निरीक्षक ओबरा बनाया गया है। वहीं उपनिरीक्षक राजेश जी चौबे, जो अब तक थानाध्यक्ष पिपरी के पद पर तैनात थे, उन्हें थानाध्यक्ष अनपरा की जिम्मेदारी दी गई है।

उपनिरीक्षक जितेन्द्र सरोज को चौकी प्रभारी रेनुकूट से थानाध्यक्ष म्योरपुर तथा उपनिरीक्षक अजय कुमार श्रीवास्तव को चौकी प्रभारी बीना से थानाध्यक्ष पिपरी बनाया गया है। इसके अलावा उपनिरीक्षक संतोष कुमार सिंह को थानाध्यक्ष म्योरपुर से स्थानांतरित कर चौकी प्रभारी डाला की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

महिला उपनिरीक्षक रीता यादव को थाना पिपरी से स्थानांतरित कर थानाध्यक्ष महिला थाना रॉबर्ट्सगंज नियुक्त किया गया है। पुलिस विभाग के अनुसार नवीन तैनाती का उद्देश्य जनपद में पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाना तथा शांति एवं कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना है।

rajeshswari

इसे भी पढ़े   घोरावल में अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मशताब्दी पर भव्य स्मृति सम्मेलन आयोजित
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *