रॉबर्ट्सगंज-खलियारी मार्ग पर सड़क किनारे गिट्टी-बालू का अंबार, हादसों का बढ़ा खतरा

रॉबर्ट्सगंज-खलियारी मार्ग पर सड़क किनारे गिट्टी-बालू का अंबार, हादसों का बढ़ा खतरा

सोनभद्र (जनवार्ता)!  रॉबर्ट्सगंज-खलियारी मार्ग पर सड़क किनारे गिट्टी, बालू और बस्सी के ढेर राहगीरों के लिए मुसीबत बन गए हैं। रात में प्रकाश व्यवस्था न होने से दुर्घटनाओं की आशंका लगातार बढ़ रही है।

rajeshswari

जानकारी के मुताबिक रॉबर्ट्सगंज-खलियारी मार्ग पर इन दिनों सड़क किनारे गिट्टी, बालू और भस्सी का जमावड़ा आम लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। मार्ग के कई हिस्सों में निर्माण सामग्री खुले तौर पर सड़क के किनारे डंप कर दी गई है, जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा है।

वही मझिगांव मिश्र के धीरज मिश्रा का कहना है कि रात के समय सड़क पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था नहीं होने के कारण स्थिति और गंभीर हो जाती है। अंधेरे में सड़क किनारे पड़े गिट्टी और बालू के ढेर के कारण बाइक सवारों सहित बड़े वाहन चालकों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई बार वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं।

वहीं ग्रामीण अभिषेक उर्फ गोलू का कहना है कि इस समस्या को लेकर संबंधित विभाग और प्रशासन से कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इससे राहगीरों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। विशेष रूप से साइन हॉस्पिटल एंड कॉलेज ऑफ नर्सिंग के समीप सड़क किनारे बड़े पैमाने पर गिट्टी और बालू जमा है।

वहीं बिजौली मोड़ के पास भी इसी तरह के हालात देखने को मिल रहे हैं। सड़क के किनारे जगह-जगह पड़े निर्माण सामग्री के ढेर दुर्घटनाओं को न्योता दे रहे हैं। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई कर सड़क को सुरक्षित बनाने की मांग की है।

इसे भी पढ़े   14 जून को बना शुभ संयोग,वृषभ समेत इन 5 राशियों को माता लक्ष्मी की कृपा से होगा धन लाभ
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *