गंगा पार बनेगा क्रूज टर्मिनल, चलेगी वॉटर टैक्सी

गंगा पार बनेगा क्रूज टर्मिनल, चलेगी वॉटर टैक्सी

वाराणसी  (जनवार्ता)। काशी में गंगा पर्यटन और जल परिवहन को नई रफ्तार मिलने जा रही है। वाराणसी के सामने घाट पर मेगा क्रूज टर्मिनल बनाने का रास्ता साफ हो गया है। नगर निगम की कार्यकारिणी समिति ने जल प्राधिकरण को करीब दो एकड़ जमीन देने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। जल्द ही कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद परियोजना पर काम शुरू होने की उम्मीद है।

rajeshswari


वाराणसी में गंगा पर क्रूज संचालन पहले से ही पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र रहा है। यहां सामान्य क्रूज से लेकर अत्याधुनिक सुविधाओं वाले लक्जरी क्रूज तक संचालित हो रहे हैं। देश-विदेश से आने वाले पर्यटक गंगा के रास्ते काशी के घाटों की भव्यता और आध्यात्मिक वातावरण का आनंद लेते हैं।


अब तक क्रूज संचालन अलग-अलग घाटों से किया जाता रहा है, जिससे व्यवस्थागत दिक्कतें और भीड़ की समस्या बनी रहती थी। नए टर्मिनल के बनने के बाद सभी क्रूज एक ही स्थान से संचालित किए जा सकेंगे। इससे व्यवस्था बेहतर होगी और प्रमुख घाटों पर दबाव भी कम होगा।


परियोजना के तहत सामने घाट क्षेत्र को पर्यटन के नए केंद्र के रूप में विकसित करने की तैयारी है। इससे स्थानीय हस्तशिल्प, छोटे कारोबारियों और पर्यटन से जुड़े लोगों को भी लाभ मिलने की उम्मीद है।
भविष्य में इसी टर्मिनल से वॉटर टैक्सी सेवा शुरू करने की भी योजना है। इससे वाराणसी में जल परिवहन को बढ़ावा मिलेगा और लोगों को सड़क यातायात का नया विकल्प मिल सकेगा।

इसे भी पढ़े   शिवमहापुराण कथा: जब भी शिव के मंदिर जाएं तों चौखट लांघ कर ही जाएं- प्रदीप मिश्रा
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *