प्रेमिका ने बात बंद की तो इंदौर से रोहतास पहुंचा युवक, बिजली के खंभे पर चढ़कर दी जान देने की धमकी

प्रेमिका ने बात बंद की तो इंदौर से रोहतास पहुंचा युवक, बिजली के खंभे पर चढ़कर दी जान देने की धमकी

रोहतास (जनवार्ता) । बिहार के रोहतास जिले में प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक हाईवोल्टेज मामला सामने आया है। इंदौर से अपनी प्रेमिका को मनाने पहुंचे युवक ने युवती द्वारा मिलने से इनकार किए जाने के बाद आत्महत्या की कोशिश कर डाली। घटना डालमियानगर थाना क्षेत्र के मकराइन गांव की है।

rajeshswari


जानकारी के अनुसार, युवक की पहचान मध्य प्रदेश के इंदौर निवासी प्रशांत जैन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उसकी मकराइन गांव की एक युवती से लंबे समय से बातचीत और नजदीकियां थीं। हाल के दिनों में युवती ने उससे दूरी बना ली और बातचीत बंद कर दी थी।


प्रेमिका से नाराज युवक उसे मनाने के लिए सीधे इंदौर से रोहतास पहुंच गया। गांव पहुंचने के बाद भी युवती ने उससे मिलने से इनकार कर दिया। इससे आहत युवक ने गांव में ही हंगामा शुरू कर दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक अचानक बिजली के खंभे पर चढ़ गया और बेल्ट से फंदा बनाकर आत्महत्या करने की कोशिश करने लगा। घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए और उसे नीचे उतरने के लिए समझाने लगे।


युवक की दीवानगी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उसने अपनी टी-शर्ट पर युवती की तस्वीर छपवा रखी थी और हाथ पर उसके नाम का टैटू भी बनवाया था।


ग्रामीणों की सूझबूझ और तत्परता से युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। बाद में उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए सासाराम सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
डॉक्टरों के अनुसार, युवक को बेहोशी की हालत में अस्पताल लाया गया था, लेकिन अब उसकी स्थिति में सुधार है और वह खतरे से बाहर बताया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जानकारी जुटाने में लगी है।

इसे भी पढ़े   250 साल पुरानी परंपरा बंगाल के परिवार ने काशी में जगाई दुर्गा पूजा की ज्योति
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *