9 सितंबर को वाराणसी आएंगे योगी,मोदी@20 पुस्तक पर से करेंगे संवाद

9 सितंबर को वाराणसी आएंगे योगी,मोदी@20 पुस्तक पर से करेंगे संवाद

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री के रूप में 20 वर्ष के सफलतम कार्यकाल व प्रशासनिक दक्षता पर प्रकाशित पुस्तक मोदी@20 पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नौ सितंबर को संवाद करेंगे। रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में अपराह्न चार बजे आयोजित कार्यक्रम में समाज के प्रबुद्ध लोगों को आमंत्रित किया जाएगा।

rajeshswari

भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव ने बताया कि मोदी 20 ड्रीम्स मीट डिलिवरी पुस्तक का विमोचन 11 मई 2022 को नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू द्वारा किया गया था। लोकतांत्रिक सरकार के प्रमुख के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफर को रेखांकित करने वाली यह पुस्तक मोदी@20 विमोचन के दो दिन के अंदर ही अमेजन पर बेस्ट सेलर पुस्तकों की सूची में शामिल हो गई।

28 जुलाई को ही होना था ये कार्यक्रम
बेस्ट सेलर मोदी@20 में विभिन्न क्षेत्रों में शीर्ष पदों पर काम करने वाले लोगों ने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी से साथ अपने अनुभवों को साझा किया है। इसमें गृहमंत्री अमित शाह के साथ-साथ विदेश मंत्री एस जयशंकर,एनएसए अजित डोभाल लेखक अमीश त्रिपाठी,हाल तक इंफोसिस फाउंडेशन की प्रमुख रही सुधा मूर्ति और उद्योग पति उदय कोटक के नाम शामिल हैं।

भाजपा काशी क्षेत्र के मीडिया प्रभारी नवरतन राठी ने बताया कि पहले यह कार्यक्रम 28 जुलाई को होना था, जो अपरिहार्य कारणों से टल गया था। अब यह कार्यक्रम आगामी 9 सितंबर को होगा।

इसे भी पढ़े   भाजपा सरकार पर बरसे सपा नेता, 2027 में बदलाव का आह्वान
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *