युवक ने की खुदकुशी,प्रेम प्रसंग का मामला

युवक ने की खुदकुशी,प्रेम प्रसंग का मामला

वाराणसी (जनवार्ता)। लंका थाना क्षेत्र के काशीपुरम कॉलोनी में एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी लीला समाप्त कर दी। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कॉलोनी निवासी अनूप यादव के घर चार दिनों से बनारस घूमने उसका भांजा गोलू यादव (25) मटियार बलुआ चंदौली आया था। जो सूरत में काम करता था। घर मे कोई नही था तो उसने एक कमरे में रस्सी के सहारे ही अपनी लीला समाप्त कर दी। जब उसके कमरे में आवाज दिया गया तो कोई जवाब नहीं मिला और फिर कमरे के बन्द दरवाजे को खटखटाया गया तो भी कोई आवाज नहीं हुई। घर वालो ने खिड़की में से देखा तो गोलू रस्सी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर दी। यह देखते ही परिजनों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। मौके पर पुलिस एवं फॉरेंसिक टीम पहुँची और जांच पड़ताल में जुटी रही। इस मामले पर लंका पुलिस का कहना हैं कि मौके पर दरवाजे को तोड़कर शव को कब्जे में लेते हुए मुर्दाघर भिजवाया और जांच पड़ताल जारी है। मृतक दो भाइयों में से सबसे छोटा था और अविवाहित था। प्रथम दृष्टया में प्रेम प्रसंग का मामला लग रहा हैं। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मामला साफ होगा।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   मथुरा : फालैन गांव में धधकती होलिका से सुरक्षित निकले संजू पंडा
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *