घर से खाना खाकर दुकान के लिए निकला युवक लापता

घर से खाना खाकर दुकान के लिए निकला युवक लापता

जौनपुर। नगर के पुरानी बाजार निवासी एक रेडीमेड दुकान का कारोबारी युवक एक सप्ताह पहले घर से लापता हो गया। दोपहर में घर से खाना खाकर दुकान पर निकले युवक के न पहुंचने पर परिजन परेशान हो उठे। कहीं सुराग न मिलने पर परिजनों ने एक सप्ताह बाद शुक्रवार को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

rajeshswari

पुरानी बाजार वार्ड संख्या नौ निवासी गोपाल चंद्र जायसवाल की मेन रोड पर कपड़े व रेडीमेड की दुकान है। पिता के साथ उनका 25 वर्षीय पुत्र अभिषेक जायसवाल उर्फ सुंदरम भी दुकान पर रहता है। 31 मई को दोपहर में दुकान से घर खाना खाने के लिए गया। खाना खाने के बाद घर से दुकान के लिए निकला। लेकिन वह दुकान पर नहीं पहुंचा। काफी देर तक दुकान न पहुंचने पर पिता ने खोजबीन की। पता न लगने पर सगे संबंधियों और रिश्तेदारों के यहां तलाश की। लेकिन सुंदरम का कहीं पता नहीं चला। युवक का सुराग न लगने पर परिजनों मन में तरह तरह की आशंकाएं जन्म ले रही हैं। फिलहाल पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

इसे भी पढ़े   कलकत्ता HC के फैसले पर SC की अंतरिम रोक,अंडमान के LG पर लगाया था 5 लाख का जुर्माना,चीफ सेक्रेटरी भी सस्पेंड
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *