अस्सी घाट पर साड़ी व्यापारी से मारपीट, कार में तोड़फोड़; मुख्य आरोपी गिरफ्तार

अस्सी घाट पर साड़ी व्यापारी से मारपीट, कार में तोड़फोड़; मुख्य आरोपी गिरफ्तार

वाराणसी (जनवार्ता)। भेलूपुर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह दबंगई का मामला सामने आया, जहां बाइक सवार युवकों ने एक साड़ी व्यापारी के साथ मारपीट कर उसकी कार में तोड़फोड़ कर दी। घटना के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

rajeshswari


जानकारी के अनुसार, लाहौरी टोला निवासी यश कपूर रविवार सुबह करीब 5 बजे अपनी फॉर्च्यूनर कार से अस्सी की ओर जा रहे थे। अस्सी पार्किंग के पास पहुंचते ही बाइक सवार 3-4 युवक बिना किसी कारण गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने व्यापारी को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा और ईंट-पत्थरों से उनकी कार को क्षतिग्रस्त कर दिया।


पीड़ित के अनुसार, वह किसी तरह जान बचाकर वहां से निकले, लेकिन आरोपियों ने पीछा करते हुए भेलूपुर चौराहा के पास दोबारा घेर लिया और फिर मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी ऋषभ सिंह राजपूत को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।


पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी का आपराधिक गतिविधियों से पुराना संबंध रहा है। कुछ समय पहले उसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह कथित रूप से फायरिंग करता नजर आया था।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि घाट क्षेत्र में अराजक तत्वों की सक्रियता बढ़ती जा रही है, जिससे पर्यटकों और आम नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

इसे भी पढ़े   मऊ : कलयुगी पुत्र ने पिता की लोहे के रॉड से सिर पर हमला कर ली जान
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *