चरित्र पर शक में पति बना हैवान, पत्नी पर ढाया तेजाब जैसा कहर

चरित्र पर शक में पति बना हैवान, पत्नी पर ढाया तेजाब जैसा कहर

पुणे (जनवार्ता)। महाराष्ट्र के पुणे जिले के उरुली कांचन क्षेत्र से घरेलू हिंसा और क्रूरता की एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। चरित्र पर संदेह के चलते एक पति ने अपनी पत्नी के साथ अमानवीय व्यवहार किया। आरोप है कि पहले उसने पत्नी की बेरहमी से पिटाई की और फिर उसके निजी अंगों पर फर्श साफ करने वाला एसिड डाल दिया। घटना के बाद महिला को करीब एक महीने तक घर में ही रखा गया और इलाज तक नहीं कराने दिया गया।

rajeshswari


पुलिस के अनुसार आरोपी पेशे से वेल्डर है और उसे लंबे समय से पत्नी के चरित्र पर शक था। इसी बात को लेकर 20 अप्रैल को दोनों के बीच विवाद हुआ। आरोप है कि गुस्से में आरोपी ने पत्नी के साथ मारपीट की और बाद में उस पर तेजाबनुमा रसायन डाल दिया। घटना के बाद उसने महिला को धमकाते हुए किसी को भी जानकारी देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी।


पीड़िता दर्द से तड़पती रही, लेकिन आरोपी ने उसे अस्पताल नहीं जाने दिया। महिला ने कई बार इलाज कराने की गुहार लगाई, मगर पति ने उसे घर में ही बंद रखा। करीब एक महीने बाद किसी तरह महिला अपने मायके सोलापुर पहुंची, जहां उसने परिजनों को पूरी घटना बताई। बेटी की हालत देख परिवार स्तब्ध रह गया।


परिजनों की मदद से पीड़िता ने 15 मई को उरुली कांचन पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115, धारा 351(2) समेत अन्य संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है। मामले की जांच जारी है और आरोपी की तलाश की जा रही है।
घटना ने एक बार फिर घरेलू हिंसा और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

इसे भी पढ़े   कोडीन  कफ सिरप तस्करी कांड: भदोही एसआईटी ने वाराणसी की  पूजा तिवारी के खिलाफ जारी किया लुकआउट नोटिस
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *