मिर्जामुराद में इलाज के दौरान महिला की मौत,परिजनों ने किया हंगामा

मिर्जामुराद में इलाज के दौरान महिला की मौत,परिजनों ने किया हंगामा

मिर्जामुराद ( जनवार्ता )। क्षेत्र के खजुरी स्थित एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती एक 40 वर्षीय महिला की इलाज के दौरान हालत बिगड़ने पर बुद्धवार को अन्य अस्पताल के लिए रिफर कर दिया गया जहां उसकी मौत हो गई। मौत की खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। इससे आक्रोशित परिजनों के संग गांव के सैकड़ो लोगों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए नर्सिंग होम पर पहुँच हंगामा काटा। सूचना पर पहुंची मिर्जामुराद पुलिस ने ग्रामीणों को समझा बूझाकर मामले को शांत करवाया।

rajeshswari

बेनीपुर (मिर्जामुराद) ग्राम निवासिनी उर्मिला केशरी (40) वर्ष पत्नी हीरालाल उर्फ विनोद केसरी का बीते शनिवार को खजूरी स्थित एक निजी नर्सिंग होम मे बच्चेदानी का ऑपरेशन हुआ था।जो ऑपरेशन के बाद से ही उर्मिला की हालत बिगड़ती चली गई और पिछले चार दिनों से वह बोल नहीं पा रही थीं।

परिजनों का आरोप रहा कि इतनी गंभीर स्थिति होने के बावजूद भी अस्पताल के डॉक्टरों ने आश्वासन देकर उर्मिला केशरी को वहीं रखा जो बुधवार को अचानक उनकी हालत और बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें हेरिटेज अस्पताल रेफर किया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उर्मिला देवी के पति हीरालाल के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। हीरालाल का कहना है कि पत्नी की मौत के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कारवाई होनी चाहिए। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी आनंद कुमार चौरसिया ने मृतका के परिवार को ढाढ़स बधा, उचित कार्रवाई करने का आश्वासन देते हुए ग्रामीणों को समझा बूझाकर मामले को शांत कराया। मृतका को एक पुत्र व चार पुत्री बताई गई हैं। एतिहातन नर्सिंगहोम पर कॉफी समय तक पुलिस फोर्स लगी रही।

इसे भी पढ़े   iPhone 15 को लेकर सरकार का बड़ा अलर्ट! यूज करने वालों के लिए बन सकता है खतरा
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *