करंट से युवक की मौत, सड़क जाम व तोड़फोड़

करंट से युवक की मौत, सड़क जाम व तोड़फोड़

सुल्तानपुर (जनवार्ता)। अखंडनगर थाना क्षेत्र के पीपरीपट्टी गांव में गुरुवार रात बिजली का फॉल्ट ठीक करते समय करंट लगने से अलीपुर बाजार निवासी जितेंद्र कुमार की मौत हो गई। आरोप है कि शटडाउन लेने के बावजूद अचानक बिजली आपूर्ति चालू होने से हादसा हुआ।

rajeshswari


हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर कादीपुर-अखंडनगर मार्ग जाम कर दिया और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई व मुआवजे की मांग की। इसके बाद भीड़ ने अलीपुर विद्युत उपकेंद्र में तोड़फोड़ की, एक संविदा कर्मी से मारपीट की तथा पुलिस की जिप्सी, कार और मोटरसाइकिल को क्षतिग्रस्त कर दिया।
सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर स्थिति पर काबू पाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इसे भी पढ़े   नोएडा सेक्टर-39 में वेलेंटाइन डे पर कार में मिले युवक-युवती के गोली लगे शव
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *