रेस्टोरेंट में युवक पर रॉड से हमला

रेस्टोरेंट में युवक पर रॉड से हमला

कानपुर (जनवार्ता) । हनुमंत विहार थाना क्षेत्र के एक रेस्टोरेंट में छह युवकों ने एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी। पहले उसे जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटा गया, फिर लोहे की रॉड से हमला किया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। बीच-बचाव करने पहुंचे उसके दोस्त के साथ भी मारपीट की गई। घटना रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

rajeshswari


पीड़ित रोशन खरे के अनुसार वह बुधवार रात अपने दोस्त से मिलने रेस्टोरेंट गया था। इसी दौरान एक युवक ने उसका मोबाइल छीन लिया। मोबाइल वापस मांगने पर विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। शोर सुनकर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़े   बिजली निजीकरण : प्रदेश भर के बिजली कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर 'विरोध दिवस'
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *