सांसद मनोज तिवारी के बड़े भाई साधु शरण तिवारी का मणिकर्णिका घाट पर अंतिम संस्कार

सांसद मनोज तिवारी के बड़े भाई साधु शरण तिवारी का मणिकर्णिका घाट पर अंतिम संस्कार

परिवार और करीबी लोगों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

वाराणसी (जनवार्ता)। उत्तर-पूर्वी दिल्ली से सांसद एवं भोजपुरी गायक मनोज तिवारी के बड़े भाई साधु शरण तिवारी का निधन हो गया। रविवार को वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर दोपहर करीब 12:30 बजे उनका अंतिम संस्कार किया गया। छोटे बेटे उदय तिवारी ने वैदिक परंपराओं के अनुसार मुखाग्नि दी।

rajeshswari

अंतिम संस्कार के दौरान मनोज तिवारी के छोटे भाई दुर्गा शंकर तिवारी, पुत्र उदय तिवारी, रवि तिवारी सहित परिवार के सदस्य और करीबी लोग मौजूद रहे। कृष्ण चौबे, राजेश तिवारी, सातुआ बाबा, चंद्रजीत मिश्रा, गुड्डू और प्रभुनाथ राय समेत अन्य लोगों ने भी घाट पहुंचकर दिवंगत साधु शरण तिवारी को श्रद्धांजलि दी।

अंतिम संस्कार की सभी रस्में वैदिक परंपराओं के अनुसार पूरी की गईं। इस दौरान परिवार के सदस्य भावुक नजर आए। परिजनों और करीबी लोगों ने साधु शरण तिवारी के साथ बिताए पलों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

भाई के निधन पर सांसद मनोज तिवारी ने गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अपनों को खोने का यह दुख शब्दों में व्यक्त करना संभव नहीं है। साधु शरण तिवारी उनके लिए हमेशा प्रेरणा और मार्गदर्शन का स्रोत रहे।

मणिकर्णिका घाट पर परिवार और करीबी लोगों ने नम आंखों से साधु शरण तिवारी को अंतिम विदाई दी। उनके निधन से परिवार और परिचितों में शोक की लहर है।

इसे भी पढ़े   अमरा विद्युत उपकेंद्र पर लाइनमैनों को सुरक्षा एवं कार्यकुशलता का प्रशिक्षण
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *